सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा सामुदायिक भवन बैढ़न में जनकल्याण शिविर, लोक कल्याण मेला एवं स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभ प्रदान किया गया।
नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा सामुदायिक भवन बैढ़न में जनकल्याण शिविर, लोक कल्याण मेला एवं स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर रानी अग्रवाल एवं नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। पीएम आवास योजना, मुख्यमंत्री संबल योजना, कर्मकार कल्याण योजना तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत हितलाभ वितरित किए गए। वहीं स्वनिधि महोत्सव के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को स्वरोजगार के लिए ऋण सहायता के चेक प्रदान किए गए। महापौर रानी अग्रवाल ने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है। वहीं नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय ने नागरिकों से डिजिटल सेवाओं और स्वनिधि योजना से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने का आह्वान किया। शिविर में नगर निगम द्वारा हेल्प डेस्क लगाकर प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। साथ ही छोटे व्यवसायियों को डिजिटल भुगतान, क्यूआर कोड और बैंकिंग सेवाओं के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।
