होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

जन्मदिन के बहाने होटल बुलाकर युवती से दुष्कर्म, मौत के मामले में प्रेमी गिरफ्तार

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Monday, August 31, 2026 6:52 AM

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद में 26 अगस्त को होटल में 21 वर्षीय युवती की मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, युवती को उसके प्रेमी राहुल ने जन्मदिन मनाने के बहाने होटल में बुलाया था। आरोप है कि होटल में राहुल ने जबरन युवती से शारीरिक संबंध बनाए। बाद में दोबारा संबंध बनाने से मना करने पर उसने युवती का सिर दीवार में दे मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

शिकोहाबाद में होटल में 21 वर्षीय युवती की मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, युवती को उसके प्रेमी राहुल ने जन्मदिन मनाने के बहाने होटल बुलाया था। आरोप है कि होटल में राहुल ने युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद दोबारा संबंध बनाने से इनकार करने पर आरोपी ने उसका सिर दीवार में दे मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के मुताबिक, राहुल अपने दोस्त की मदद से युवती को बाइक से अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना स्वीकार करने की बात पुलिस ने कही है। आरोपी के कब्जे से मृतका का मोबाइल फोन और यौन उत्तेजक दवा भी बरामद की गई है। मृतका के पिता की शिकायत पर पहले हत्या और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 64(1) के तहत दुष्कर्म की धारा भी बढ़ाई है। पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उसके साथी की तलाश जारी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment