होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

जनसुनवाई में मिली मदद, अब साइकिल से स्कूल जाएगा छात्र आशीष

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, May 13, 2026 5:06 AM

सिंगरौली। जिले की जनसुनवाई एक बार फिर जरूरतमंद के लिए उम्मीद की किरण साबित हुई। नौगढ़ भकुआर टोला निवासी और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नौगढ़ में कक्षा 8वीं के छात्र आशीष कुमार बियार को अब स्कूल जाने के लिए लंबी दूरी पैदल तय नहीं करनी पड़ेगी।

आशीष को प्रतिदिन घर से स्कूल तक पैदल जाना पड़ता था, जिससे उसकी पढ़ाई और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो रहे थे। पोते की परेशानी को देखते हुए उसके दादा छोटेलाल बियार ने जिला स्तरीय जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर श्री गौरव बैनल के समक्ष मदद की गुहार लगाई। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संवेदनशीलता दिखाई और तत्काल रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से आशीष के लिए नई साइकिल स्वीकृत कर दी। इसके बाद अपर कलेक्टर श्री पीएस त्रिपाठी ने छात्र आशीष को साइकिल की चाबी सौंपी। इस अवसर पर डीपीसी आर.एल. शुक्ला भी उपस्थित रहे। नई साइकिल मिलने से अब आशीष समय पर स्कूल पहुंच सकेगा और उसकी पढ़ाई में भी सुधार होगा। प्रशासन की इस पहल से छात्र और उसके परिवार में खुशी का माहौल है। कलेक्टर की इस पहल ने यह साबित कर दिया कि जनसुनवाई जैसे मंच जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान और विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment