सिंगरौली। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में अपर कलेक्टर पी.एस. त्रिपाठी ने जिलेभर से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 248 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में अपर कलेक्टर पी.एस. त्रिपाठी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 248 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। अपर कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्रवाई की जानकारी आवेदकों को समय पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि शासन-प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास बना रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समय-सीमा का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
