होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

जनसुनवाई में पहुंचे 280 आवेदन, कलेक्टर ने 7 दिन में निराकरण के दिए निर्देश

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, July 15, 2026 6:10 AM

सिंगरौली। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर गौरव बैनल ने जिलेभर से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 280 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को सात दिवस के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर गौरव बैनल ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 280 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए सात दिवस के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक आवेदन की गंभीरता से जांच कर समय-सीमा के भीतर कार्रवाई पूरी करें तथा उसकी जानकारी संबंधित आवेदक को भी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन की महत्वपूर्ण व्यवस्था है, जिससे आम नागरिक अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाते हैं। इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय-सीमा का पालन नहीं करने और प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment