होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

जर्जर स्कूल की दीवार गिरी, मजदूर की मौत, दो घायल

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, May 20, 2026 5:31 AM

सुलतानपुर।  जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के बनपुरवा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में प्राथमिक विद्यालय की जर्जर चारदीवारी गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

दोस्तपुर थाना क्षेत्र के बनपुरवा गांव में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। प्राथमिक विद्यालय की जर्जर चारदीवारी अचानक ढह गई, जिसकी चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। जानकारी के अनुसार कटघरापट्टी निवासी हरिराम उर्फ समारू (40) अपने घर के पास मिट्टी हटाने का काम कर रहे थे। उनका घर विद्यालय की दीवार से सटा हुआ है। बताया जा रहा है कि दीवार के किनारे डाली गई मिट्टी हटाते समय अचानक पुरानी और कमजोर दीवार भरभराकर गिर पड़ी। हादसे में हरिराम मलबे में दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं खुशी राम और रीमा घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि विद्यालय की चारदीवारी काफी समय से जर्जर हालत में थी, लेकिन जिम्मेदारों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते मरम्मत कराई जाती तो हादसा टाला जा सकता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। एसडीएम मंजुल मयंक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जबकि जिलाधिकारी इंद्रजीत ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment