होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

राजस्व वसूली में लापरवाही पर निगम आयुक्त सख्त, 10 वार्ड प्रभारियों का वेतन रोका, दो निलंबित

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, June 24, 2026 11:42 AM

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली में आयोजित राजस्व वसूली एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक में निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की। राजस्व वसूली में संतोषजनक प्रगति नहीं मिलने पर 10 वार्ड प्रभारियों का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया गया, जबकि वार्ड प्रभारी नवल किशोर और अशोक कुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

नगर पालिक निगम सिंगरौली में राजस्व वसूली एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाया। राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर 10 वार्ड प्रभारियों का वेतन आगामी आदेश तक रोकने के निर्देश दिए गए, जबकि गंभीर लापरवाही पाए जाने पर वार्ड प्रभारी नवल किशोर एवं अशोक कुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने दो कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि छह माह के लिए बढ़ाने के भी निर्देश दिए। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए राजस्व वसूली में उल्लेखनीय योगदान देने वाले मो. वकील एवं वैभव गोस्वामी की सराहना की गई। आयुक्त ने शहर में अवैध नल कनेक्शनों की पहचान कर कार्रवाई करने, ट्रेड लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा समग्र आईडी, संबल योजना और सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से राजस्व वृद्धि के साथ नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment