होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

जयंत माइंस में बड़ा हादसा, एक व्यक्ति की मौत से मचा हड़कंप

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, October 21, 2026 6:06 AM

सिंगरौली। जिले के जयंत माइंस स्थित रिफेक्स कंपनी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की खबर सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक परसौना निवासी बताया जा रहा है। हालांकि, मृतक की पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

 नींद की झपकी आने से हादसे की आशंका

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कृष्णा हर्ष कंपनी की एक गाड़ी का चालक कथित तौर पर नींद की झपकी आने के कारण वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और पीछे खड़ी दूसरी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को तत्काल उपचार के लिए नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद माइंस क्षेत्र में मचा हड़कंप

घटना की जानकारी सामने आने के बाद माइंस क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों, मृतक की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस हादसे के बाद माइंस क्षेत्र में वाहन चालकों की सुरक्षा, ड्यूटी के दौरान उनकी सतर्कता और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment