होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

ज्योतिका-सूर्या ने 20वीं सालगिरह पर फिर दोहराईं शादी की कसमें, बोले- परफेक्ट नहीं, कमियों और समझ से बना हमारा रिश्ता

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, September 16, 2026 7:26 AM

मनोरजन डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित कपल ज्योतिका और सूर्या ने शादी के 20 साल पूरे होने पर अपनी वेडिंग एनिवर्सरी खास अंदाज में मनाई। इस मौके पर ज्योतिका ने पति सूर्या के साथ शादी की कसमें एक बार फिर दोहराईं। दोनों ने इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद यह चर्चा में आ गया।

साउथ सिनेमा के चर्चित कपल ज्योतिका और सूर्या ने शादी के 20 साल पूरे होने पर अपनी वेडिंग एनिवर्सरी खास अंदाज में सेलिब्रेट की। इस मौके पर ज्योतिका ने पति सूर्या के साथ शादी की कसमें एक बार फिर दोहराईं। दोनों ने इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। ज्योतिका ने वीडियो के साथ एक भावुक नोट भी लिखा। उन्होंने अपनी 20 साल की शादी को किसी परफेक्ट रिश्ते की कहानी बताने के बजाय कमियों, तालमेल, समझ, त्याग और निस्वार्थ प्रेम से बनी साझेदारी बताया। उन्होंने अपने बच्चों और साथ मिलकर बनाई जिंदगी को भी याद किया। ज्योतिका ने अपनी नई कसमें ‘द सीक्वल’ नाम दिया। उन्होंने लिखा कि वह खुश रहने, जिंदगी का जश्न मनाने और शिकायत न करने का वादा करती हैं। उनके मुताबिक दुनिया में हर चीज अधूरी है और यह हम पर निर्भर करता है कि हम उन कमियों को किस तरह पूरा करते हैं। उन्होंने अपने रिश्ते में मिली चीजों के लिए शुक्रगुजार रहने की बात भी कही। ज्योतिका और सूर्या की यह सालगिरह इसलिए भी खास रही, क्योंकि दोनों ने अपने रिश्ते को दिखावे की परफेक्शन के बजाय प्यार, समझ और एक-दूसरे के प्रति सम्मान के साथ सेलिब्रेट किया।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment