होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

ज्योत्सना महिला समिति ने वरिष्ठ नागरिकों का किया सम्मान, भेंट की श्रीमद्भगवद्गीता

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, August 28, 2026 6:57 AM

सिंगरौली। सीनियर सिटीजन डे के अवसर पर एनसीएल मुख्यालय की ज्योत्सना महिला समिति ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठजनों के अनुभव और जीवन मूल्यों का सम्मान करते हुए उन्हें श्रीमद्भगवद्गीता की प्रतियां भेंट की गईं।

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) मुख्यालय की ज्योत्सना महिला समिति ने सीनियर सिटीजन डे के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित कर एनसीएल परिवार के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया। समिति ने वरिष्ठजनों के अनुभवों और जीवन मूल्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें श्रीमद्भगवद्गीता की प्रतियां भेंट कीं। समारोह में वरिष्ठ नागरिकों ने अपने जीवन के अनुभव और संस्मरण साझा किए तथा नई पीढ़ी को सकारात्मक सोच और जीवन में सफलता के लिए प्रेरित किया। इस दौरान आगामी रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठजनों को रक्षासूत्र भी बांधा गया। ज्योत्सना महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती बी.के. दुर्गा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में उपाध्यक्षा श्रीमती नम्रता कुमार, श्रीमती रूबी जायसवाल सहित समिति की सदस्याएं मौजूद रहीं। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गीता भेंट करने के बाद सदस्याओं ने वरिष्ठ नागरिकों को अपने हाथों से भोजन परोसा। बताया गया कि वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान की यह परंपरा समिति की अध्यक्षा श्रीमती बी.के. दुर्गा ने पिछले वर्ष शुरू की थी, जिसे इस वर्ष भी उत्साह और सम्मान के साथ आगे बढ़ाया गया।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment