होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

काम करने से किया इनकार, मजदूर पर बरसीं लाठियां; वीडियो वायरल होने पर आरोपी गिरफ्तार

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, June 27, 2026 8:35 AM

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक प्रवासी मजदूर के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। काम करने से इनकार करने पर बिहार के रहने वाले मजदूर की कथित तौर पर डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जिले में काम करने से इनकार करना एक प्रवासी मजदूर को भारी पड़ गया। बिहार के रहने वाले मजदूर की कथित तौर पर डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान चरथावल थाना क्षेत्र के रोहनी हरजीपुर गांव निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है। वहीं पीड़ित राजू (35) बिहार के कटिहार जिले के खुजरा गांव का रहने वाला है। आरोप है कि काम करने से मना करने पर मनोज कुमार ने राजू की डंडे से पिटाई कर दी। चरथावल थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित से पूछताछ की जा रही है और उसकी सुरक्षा के लिए पुलिस संरक्षण भी उपलब्ध कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment