रतलाम। जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने सख्त रुख अपनाते हुए स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन, एएसआई देवेंद्र सिंह सेंगर और डीडी नगर थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल भूपेंद्र सिंह चौहान को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है। इस कार्रवाई को पुलिस व्यवस्था में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन, एएसआई देवेंद्र सिंह सेंगर और डीडी नगर थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल भूपेंद्र सिंह चौहान को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने और हाल ही में हुए चर्चित चाकूबाजी कांड में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवालों के बाद यह कदम उठाया गया। प्रारंभिक समीक्षा में पुलिस की लापरवाही के संकेत मिलने पर एसपी ने कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने भी क्षेत्र में बढ़ते अपराध और पुलिस की निष्क्रियता को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं, चाकूबाजी मामले में आरोपी के खिलाफ पहले से आपराधिक रिकॉर्ड होने के बावजूद समय रहते कार्रवाई नहीं किए जाने और गिरफ्तारी के बाद वायरल हुए वीडियो ने भी मामले को तूल दे दिया। एसपी अमित कुमार ने पूरे मामले की विभागीय जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो को सौंपी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जांच में यदि अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई जाती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
