फैशन डेस्क। ऐश्वर्या राय बच्चन ने Cannes Film Festival 2026 के रेड कार्पेट पर अपनी शानदार मौजूदगी से एक बार फिर साबित कर दिया कि ग्लैमर और ग्रेस के मामले में उनका कोई मुकाबला नहीं है। लंबे इंतजार के बाद जैसे ही ऐश्वर्या रेड कार्पेट पर पहुंचीं, पूरा माहौल “ऐश्वर्या… ऐश्वर्या…” की गूंज से भर गया।
लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने Cannes 2026 के रेड कार्पेट पर शानदार एंट्री कर एक बार फिर साबित कर दिया कि आखिर उन्हें विश्वसुंदरी क्यों कहा जाता है। जैसे ही ऐश्वर्या का लुक सामने आया, सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल होने लगीं। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए। इस साल आलिया भट्ट के साथ Cannes Film Festival की शुरुआत हुई थी, जहां कई बॉलीवुड हसीनाओं ने अपने ग्लैमरस अंदाज से महफिल सजाई। लेकिन समापन समारोह में ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने रॉयल लुक और दिलकश अंदाज से सारी लाइमलाइट अपने नाम कर ली। रेड कार्पेट पर उनके पहुंचते ही हर तरफ “ऐश्वर्या… ऐश्वर्या…” की आवाजें गूंजने लगीं।
व्हाइट पैंटसूट में दिखा रॉयल अवतार-
क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या ने डिजाइनर चेनी चान कूचर द्वारा डिजाइन किया गया कस्टम व्हाइट पैंटसूट पहना। इस आउटफिट की खासियत इसके ब्लेज़र पर की गई सिल्वर एम्ब्रॉयडरी और कीमती रत्नों की डिटेलिंग रही। वहीं कंधों और कोहनियों पर लगे बड़े-बड़े पंखों ने उनके लुक को बेहद ड्रामेटिक और रॉयल बना दिया। इस खास लुक को स्टाइलिस्ट मोहित राय ने स्टाइल किया था। ऐश्वर्या ने वेवी हेयर, स्मोकी आई मेकअप और अपनी सिग्नेचर स्माइल के साथ पूरे लुक को कंप्लीट किया। रेड कार्पेट पर उनका आत्मविश्वास और शाही अंदाज हर किसी का ध्यान खींचता नजर आया।
पहले दिन ब्लू गाउन में बिखेरा था जलवा-
कान्स के पहले दिन ऐश्वर्या ने डिजाइनर अमित अग्रवाल का कस्टम रॉयल ब्लू गाउन पहना था, जिसे ‘Luminara’ नाम दिया गया। यह आउटफिट उनके फ्यूचरिस्टिक और स्कल्प्चरल डिजाइन का शानदार उदाहरण था। डीप सैफायर ब्लू शेड वाले इस गाउन को तैयार करने में करीब 1500 घंटे लगे थे। उन्होंने इसके साथ Renée लेबल का ब्लू स्टोन डिटेलिंग डायमंड नेकलेस और स्टेटमेंट रिंग्स कैरी कीं, जो उनके लुक को और खास बना रही थीं।
पिंक गाउन में दिखीं फेयरी टेल क्वीन-
अपनी दूसरी अपीयरेंस में ऐश्वर्या ने Sophie Couture का ब्लश पिंक गाउन पहना, जिसमें वह किसी फेयरी टेल क्वीन से कम नहीं लग रही थीं। इस गाउन पर थ्रीडी स्वारोस्की स्टोन वर्क किया गया था। इस दौरान उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी साथ नजर आईं। ऐश्वर्या ने इस लुक में मिनिमल लेकिन लग्जूरियस जूलरी चुनी। सॉफ्ट वेवी हेयर, ग्लॉसी पिंक लिप्स, पीच ब्लश और सटल आई मेकअप ने उनके पूरे लुक को बेहद एलिगेंट बना दिया। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार ऐश्वर्या के इन लुक्स की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि Cannes 2026 की सबसे यादगार और शाही एंट्री ऐश्वर्या राय बच्चन की ही रही।
