होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

कार में मिला डीजल टैंकर चालक का शव, जांच में जुटी मोरवा पुलिस

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, July 31, 2026 6:33 AM

सिंगरौली। जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय डीजल टैंकर चालक सत्यप्रकाश गुप्ता का शव उसकी ऑल्टो कार में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक गुरुवार रात करीब 9 बजे घर से कार लेकर निकला था। शुक्रवार सुबह एक महिला ने परिजनों को फोन कर कार में शव होने की सूचना दी।

जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय डीजल टैंकर चालक सत्यप्रकाश गुप्ता का शव उसकी ऑल्टो कार में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक गुरुवार रात करीब 9 बजे घर से कार लेकर निकला था, लेकिन शुक्रवार सुबह उसका शव कोयले की खदान के पास सीतला मंदिर मार्ग पर खड़ी कार में मिला। बताया गया है कि शुक्रवार सुबह एक महिला ने मृतक के परिजनों को फोन कर कार में शव होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही मोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मामले में एक महिला समेत कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment