हाथरस। जिले में जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के तहत ओवरहेड टैंक निर्माण के लिए चल रही खुदाई के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया। खुदाई के दौरान कब्रिस्तान की कई कब्रें क्षतिग्रस्त हो गईं और कुछ शवों के अवशेष बाहर आ गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
जिले में जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के तहत ओवरहेड टैंक निर्माण के लिए की जा रही खुदाई के दौरान बड़ा विवाद सामने आया। खुदाई के दौरान कब्रिस्तान की कई कब्रें क्षतिग्रस्त हो गईं और कुछ शवों के अवशेष बाहर आ गए, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। अधिकारियों की मौजूदगी में बाहर निकले अवशेषों को दोबारा दफनाया गया। मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सादाबाद के उपजिलाधिकारी को जांच सौंपी गई है। जांच में यह स्पष्ट किया जाएगा कि संबंधित जमीन कब्रिस्तान की है या सरकारी भूमि। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के कार्य शुरू किया गया था। वहीं ग्राम प्रधान उमेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।
