होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

कचरा पृथक्करण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, जनप्रतिनिधियों ने किया वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, June 7, 2026 4:20 AM

सिंगरौली। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत नगर निगम सिंगरौली द्वारा गनियारी स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट में जनप्रतिनिधियों के लिए एक्सपोजर विजिट आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय के नेतृत्व में पार्षदों और जनप्रतिनिधियों ने प्लांट का निरीक्षण कर कचरा प्रबंधन की विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर नगर निगम सिंगरौली ने जनप्रतिनिधियों के लिए गनियारी स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट का एक्सपोजर विजिट आयोजित किया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय ने कचरा पृथक्करण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। नगर निगम अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्षदों और जनप्रतिनिधियों ने वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण कर गीले एवं सूखे कचरे के प्रसंस्करण, मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ), सी एंड डी वेस्ट प्रबंधन तथा मृत मवेशियों के वैज्ञानिक निपटान की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान इंसीनेटर मशीन के संचालन की भी जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान देवेश पाण्डेय ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ शहर के निर्माण के लिए कचरे का स्रोत स्तर पर पृथक्करण बेहद जरूरी है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक कर इस अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने की अपील की। उन्होंने घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, प्रत्येक परिवार तक नियमित रूप से कचरा वाहन पहुंचाने तथा जनजागरूकता बढ़ाने के लिए नवाचार आधारित अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग की अपेक्षा जताई।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment