सिंगरौली। लगातार हो रही बारिश और जलप्रवाह के कारण प्रभावित खाखन पुल की मरम्मत के बाद अब यह दोपहिया और छोटे चार पहिया वाहनों के लिए खोल दिया गया है। लेकिन भारी एवं बड़े वाहनों के आवागमन पर अभी भी प्रतिबंध है। इस स्थिति में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. स्वयं खाखन पुल पहुंचे और वहां सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया।
बारिश की वजह से प्रभावित खाखन पुल की मरम्मत के बाद अब यह दोपहिया और छोटे चार पहिया वाहनों के लिए खोल दिया गया है, लेकिन भारी एवं बड़े वाहनों के लिए अभी भी प्रतिबंध लागू है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को बनाए रखने और दुर्घटना से बचाव के लिए पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने भारी वाहनों को रोककर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी। साथ ही, यातायात अधिकारियों और थाना प्रभारियों को त्वरित निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि जानमाल का कोई नुकसान न हो।
संबंधित वैकल्पिक मार्ग इस प्रकार हैं:-
मार्ग-01: बैढ़न से शुरू होकर मोरवा/बरगवां, चितरंगी और कर्थुआ होते हुए सीधी पहुंचें।
मार्ग-02: बैढ़न → बरगवां → झुरही तिराहा → बरका → महुआगांव → निगरी → निवास → सीधी
पुलिस ने सभी वाहन चालकों से आग्रह किया है कि वे इन वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें और खाखन पुल के ऊपर भारी वाहन लेकर न जाएं। बरसात के मौसम में जलभराव और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से सावधानी पूर्वक गुजरने की सलाह दी गई है।
