होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

खेत की जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, युवक की दर्दनाक मौत

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, July 1, 2026 12:31 PM

सिंगरौली। देवसर थाना क्षेत्र के ग्राम खबधीली में बुधवार सुबह खेत की जुताई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। ट्रैक्टर पलटने से आशीष गुर्जर (पिता सुरेंद्र गुर्जर) उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आशीष अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि उनकी गर्दन ट्रैक्टर के पहिए के नीचे फंस गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

जिले के देवसर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खबधीली में बुधवार सुबह खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान आशीष गुर्जर (पिता सुरेंद्र गुर्जर) के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार आशीष गुर्जर अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उनकी गर्दन ट्रैक्टर के पहिए के नीचे फंस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर बैढ़न रेफर कर दिया। लेकिन बैढ़न ले जाते समय झुरही के पास रास्ते में ही आशीष ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर लेकर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment