होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

किचन के डिब्बों पर जमी चिकनाई ऐसे करें साफ, मिनटों में लौटेगी चमक

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, May 7, 2026 10:39 AM

नारी डेस्क। किचन में इस्तेमाल होने वाले डिब्बे, सिंक और टाइल्स अगर समय-समय पर साफ न किए जाएं तो उन पर चिकनाई और गंदगी जमने लगती है। खासकर दाल, मसाले और तेल रखने वाले डिब्बों पर चिपचिपी परत बन जाती है, जिसे हटाना मुश्किल हो जाता है। हालांकि कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप इन्हें फिर से चमका सकते हैं।

रसोई में इस्तेमाल होने वाले डिब्बों पर समय के साथ चिकनाई और गंदगी जमने लगती है। खासकर तेल, मसाले और दाल रखने वाले कंटेनर जल्दी चिपचिपे हो जाते हैं। अगर इन्हें नियमित रूप से साफ न किया जाए तो बदबू और बैक्टीरिया का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप डिब्बों को फिर से चमका सकते हैं।

गर्म पानी और नमक से करें सफाई- डिब्बों की चिकनाई हटाने के लिए गर्म पानी में थोड़ा नमक मिलाकर इस्तेमाल करें। इस घोल में कपड़ा भिगोकर डिब्बों को पोंछने से जमा चिकनापन आसानी से साफ हो जाता है।
सिरका दिलाएगा चमक- सिरका और गर्म पानी का मिश्रण भी बेहद असरदार माना जाता है। 3-4 चम्मच सिरका गर्म पानी में मिलाकर डिब्बों को कुछ देर भिगो दें। बाद में साफ पानी से धो लें, डिब्बे चमक उठेंगे।
बेकिंग सोडा हटाए जिद्दी गंदगी- गर्म पानी में बेकिंग सोडा डालकर डिब्बों को 10-15 मिनट तक रखें। इसके बाद हल्के स्क्रब से साफ करें। इससे जमी हुई चिकनाई और दाग आसानी से हट जाते हैं।
चाय पत्ती का भी कर सकते हैं इस्तेमाल- चाय बनाने के बाद बची हुई चाय पत्ती को फेंकने के बजाय सफाई में इस्तेमाल करें। चाय पत्ती को उबालकर उसमें थोड़ा डिशवॉश पाउडर मिलाएं और इस मिश्रण से डिब्बे साफ करें। इससे डिब्बों की चिकनाई दूर होने के साथ चमक भी लौट आती है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment