होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

क्लासरूम में शिक्षक-शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Monday, June 22, 2026 10:40 AM

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहे इस वीडियो को नवागढ़ विकासखंड के एक स्कूल का बताया जा रहा है, जिसमें एक शिक्षक और शिक्षिका के आपत्तिजनक स्थिति में होने का दावा किया जा रहा है।

जांजगीर-चांपा जिले से एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को नवागढ़ विकासखंड के एक स्कूल का बताया जा रहा है, जिसमें एक शिक्षक और शिक्षिका के क्लासरूम के अंदर मौजूद होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों, ग्रामीणों और विभिन्न सामाजिक संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सूत्रों के अनुसार वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसके बाद यह मामला शिक्षा विभाग के अधिकारियों तक भी पहुंच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। वीडियो की सत्यता और परिस्थितियों की जांच कराई जा रही है। जांच में तथ्य सही पाए जाने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment