होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, 41 अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिन का वेतन कटेगा

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, May 19, 2026 5:00 AM

सिंगरौली। प्रशासनिक अनुशासन बनाए रखने और शासकीय कार्यप्रणाली को दुरुस्त करने के लिए कलेक्टर गौरव बैनल ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्यालयीन समय में बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए 41 अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए गए हैं।

कलेक्टर  गौरव बैनल ने प्रशासनिक अनुशासन को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए कार्यालयीन समय में अनुपस्थित पाए गए 41 अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए हैं। बताया गया कि 15 मई 2026 को सुबह 10:45 बजे उपस्थिति पंजी के औचक निरीक्षण के दौरान 41 अधिकारी-कर्मचारियों के हस्ताक्षर रजिस्टर में नहीं मिले। संबंधित कर्मचारी बिना पूर्व सूचना या अवकाश स्वीकृति के कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर ने इसे गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते हुए ‘मध्य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965’ का उल्लंघन बताया। उन्होंने सभी संबंधित कर्मचारियों का 15 मई का वेतन अवैतनिक करने के आदेश दिए हैं। साथ ही कलेक्टर ने चेतावनी दी है कि भविष्य में कार्यालयीन समय में लापरवाही या बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर संबंधितों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment