होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

कलेक्टर ने एनआरसी बैढ़न का किया औचक निरीक्षण।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, April 29, 2026 4:16 AM

सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल ने बैढ़न स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत जानी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों के उपचार, भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर गहन समीक्षा की।

कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि एनआरसी में एक भी बेड खाली नहीं रहना चाहिए। यदि कहीं खाली बेड मिलते हैं, तो तत्काल कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर भर्ती कराया जाए। उन्होंने कुपोषण के खिलाफ चल रहे अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देशित किया कि जिले के दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में विशेष सर्वे अभियान चलाकर कुपोषित बच्चों की पहचान की जाए। साथ ही उन्हें प्राथमिकता के आधार पर एनआरसी में भर्ती कर बेहतर उपचार और पोषण उपलब्ध कराया जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चों के परिजनों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने स्टाफ को निर्देश दिए कि बच्चों की सेहत पर लगातार निगरानी रखें और परिजनों को पोषण से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दें, ताकि बच्चों की जल्द रिकवरी सुनिश्चित हो सके।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment