सिंगरौली। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गौरव बैनल ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं रख-रखाव व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी निगरानी, सीलिंग व्यवस्था, अभिलेखों तथा सुरक्षा प्रबंधों का गहन परीक्षण किया।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव बैनल ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, सीलिंग प्रणाली तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत वेयरहाउस में प्रवेश कर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पी.एस. त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय तथा विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सभी की मौजूदगी में वेयरहाउस की सुरक्षा एवं रख-रखाव संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।
