होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

कलेक्टर ने पशुपालन विभाग की समीक्षा की, कृत्रिम गर्भाधान व क्षीरधारा योजना में तेजी लाने के निर्देश

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, July 4, 2026 6:52 AM

सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बेनल ने पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक में कृत्रिम गर्भाधान, क्षीरधारा ग्राम योजना और किसान हितैषी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की समय-सीमा में पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर गौरव बेनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम की प्रगति पर समीक्षा करते हुए आगामी एक सप्ताह के भीतर निर्धारित लक्ष्यों में उल्लेखनीय प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुपालकों का आधार अपडेट कराने, बैंकों से समन्वय स्थापित कर किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से उपलब्ध कराने पर जोर दिया। बैठक में क्षीरधारा योजना, पशु चिकित्सा सेवाओं, टीकाकरण अभियान, पशु रोग नियंत्रण एवं दुग्ध उत्पादन से जुड़ी गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने चयनित ग्रामों में योजना का प्रभावी संचालन करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर पशुपालकों को विभागीय योजनाओं के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment