ग्वालियर। जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
जिले मे एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। ड्यूटी पर तैनात एक एसएएफ कॉन्स्टेबल ने कथित तौर पर खुद को सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कुलदीप अनुरागी (40) निवासी नौगांव, छतरपुर के रूप में हुई है। वह सेकेंड बटालियन के गेट पर रात 2 बजे से सुबह 6 बजे तक ड्यूटी पर तैनात थे। तड़के करीब 5 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर पहुंचे, जहां वह खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले उन्होंने परिवार से वीडियो कॉल पर बात की थी। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हैं। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजनों के मुताबिक, कुलदीप अनुरागी
