शिक्षक पर अश्लील वीडियो शेयर का लगे आरोपों से मचा हड़कंप, निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP की मांग
सीधी। शासकीय कन्या महाविद्यालय, सीधी में एक शिक्षक द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में कथित तौर पर अश्लील वीडियो शेयर किए जाने का मामला सामने आया है।

इस मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने गंभीर आपत्ति जताते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य को लिखित आवेदन सौंपा । (ABVP) संगठन ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की ।
ABVP की जांच की मांग
ABVP परिषद की ओर से सौंपे गए आवेदन में मामले को गंभीर मे लेते हुये महाविद्यालय प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की गई ।
जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई
bhartiyriyashat.com | सीधी से खास रिपोर्ट
