होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

कोतवाली क्षेत्र में अड़ीबाजी और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, May 29, 2026 8:49 AM

सिंगरौली। जिले के हिर्रवाह क्षेत्र में सिंगरौली महोत्सव से लौट रहे युवकों से अड़ीबाजी कर पैसे मांगने और मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 26 मई की देर रात की बताई जा रही है, जब तियरा निवासी रामप्रकाश वैश्य अपने साथियों के साथ इनोवा वाहन से घर लौट रहे थे।

जिले के हिर्रवाह क्षेत्र में सिंगरौली महोत्सव से लौट रहे युवकों से अड़ीबाजी कर पैसे मांगने और मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जानकारी के अनुसार तियरा निवासी रामप्रकाश वैश्य अपने साथियों के साथ इनोवा वाहन से महोत्सव देखकर लौट रहे थे। देर रात हिर्रवाह पहुंचते ही कुछ लोगों ने चार पहिया वाहन से उनकी गाड़ी को घेर लिया और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और इनोवा वाहन में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया, इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सासन चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चंदन पुरी (23) निवासी बिलासपुर और बबुआराम वैश्य (21) निवासी तियरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन भी जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी चंदन पुरी पूर्व में भी रंगदारी और अवैध वसूली के मामलों में जेल जा चुका है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment