सिंगरौली। जिले के कोतवाली क्षेत्र में अवैध रेत कारोबार एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है कि क्षेत्र में रेत माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से खुलेआम अवैध रेत का परिवहन कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि दिन-रात नदियों और घाटों से रेत का अवैध उत्खनन कर विभिन्न स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है।
देखे वीडियो-
जिले के कोतवाली क्षेत्र में अवैध रेत कारोबार पर लगाम लगाने में पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। आरोप है कि रेत माफिया बिना किसी खौफ के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में अवैध रेत भरकर खुलेआम सड़कों पर परिवहन कर रहे हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही। जिम्मेदार विभाग और कोतवाली पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होने से रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। इससे शासन को राजस्व का नुकसान होने के साथ-साथ पर्यावरण को भी क्षति पहुंच रही है।
