होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

कोतवाली से चंद कदम दूर गुंडागर्दी, दो गुटों में जमकर मारपीट; पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, June 3, 2026 11:40 AM

सिंगरौली। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक घटना सामने आई है। बस स्टैंड के पास, कोतवाली थाना से कुछ ही दूरी पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। बीच सड़क पर हुई इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।

देखे वीडियो-

जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देती एक घटना सामने आई है। बस स्टैंड के पास, कोतवाली से महज कुछ दूरी पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। बीच सड़क पर चले लात-घूंसों और हंगामे से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोनों पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। काफी देर तक मारपीट का दौर चलता रहा, लेकिन मौके पर तत्काल पुलिस की मौजूदगी नहीं दिखी। घटना का वीडियो भी आसपास मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब घटना कोतवाली थाना क्षेत्र और शहर के सबसे व्यस्त इलाके में हुई, तो असामाजिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो गए? स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ती ऐसी घटनाएं पुलिस गश्त और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment