होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

कोतवाली से चंद कदम दूर गुंडागर्दी,लाठी डंडो एंव बोतलो से जमकर हुई मारपीट

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, May 15, 2026 10:18 AM

सिंगरौली। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। कोतवाली थाने से कुछ ही दूरी पर संचालित शराब दुकान के सामने दोपहर में जमकर मारपीट हुई। बीच सड़क पर हुए हंगामे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन काफी देर तक पुलिस मौके पर नजर नहीं आई।

जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था की पोल खोलने वाली घटना सामने आई है। कोतवाली थाने से महज कुछ दूरी पर स्थित शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े जमकर मारपीट और हंगामा होता रहा, लेकिन पुलिस लंबे समय तक मौके से गायब रही। बीच सड़क पर चले इस बवाल से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दबंग खुलेआम मारपीट करते रहे और लोग तमाशबीन बने रहे। सबसे बड़ा सवाल यह है कि थाना नजदीक होने के बावजूद पुलिस समय पर क्यों नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कोतवाली क्षेत्र में शराब दुकानों के आसपास आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाएं होती हैं, लेकिन पुलिस सिर्फ खानापूर्ति तक सीमित नजर आती है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस पहुंचती तो मामला इतना नहीं बढ़ता। घटना के बाद आम लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है। लोगों का कहना है कि जब थाने के पास ही सुरक्षा का यह हाल है, तो बाकी इलाकों की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment