होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

करंट की चपेट में आई महिला को बचाने दौड़े पिता-पुत्र की मौत।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, June 5, 2026 7:13 AM

मऊ। यूपी के मऊ जिले में एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि परिवार की महिला सदस्य गंभीर रूप से झुलसने के बावजूद बच गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई। दोनों ने पानी के पंप में आए करंट की चपेट में फंसी महिला को बचाने का प्रयास किया था। हादसे में महिला झुलस गई, लेकिन उसकी जान बच गई और वह खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मधुबन तहसील के रामपुर थाना क्षेत्र स्थित प्यारेपुर मिश्र गांव में घर में लगे पानी के पंप में अचानक बिजली का करंट आ गया। इसी दौरान मीना देवी (45) पंप के संपर्क में आ गईं और करंट की चपेट में आ गईं। पत्नी को बचाने के लिए उनके पति देवेंद्र मिश्रा (48) तुरंत दौड़े, लेकिन वह भी करंट की गिरफ्त में आ गए। माता-पिता को बचाने के प्रयास में उनका बेटा नीरज मिश्रा (26) भी मौके पर पहुंचा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि देवेंद्र मिश्रा और नीरज मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मीना देवी गंभीर रूप से झुलस गईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत अब खतरे से बाहर है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment