होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

करंट की चपेट में आने से दो किसानों की मौत

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, June 20, 2026 5:56 AM

अमेठी। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरपालपुर गांव में खेत की विद्युत बाड़ में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से दो किसानों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरपालपुर गांव में खेत की विद्युत बाड़ दो किसानों के लिए जानलेवा साबित हुई। करंट लगने से दो किसानों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, रामबोध यादव (58) और हीरालाल (50) गुरुवार देर रात अपने खेत की ओर गए थे। इसी दौरान वे खेत के चारों तरफ लगाई गई विद्युत बाड़ के संपर्क में आ गए और तेज करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगदीशपुर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जगदीशपुर थाना प्रभारी धीरेंद्र यादव ने बताया कि मृतकों के परिजन फिलहाल पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। इसलिए अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। गांव में हुई इस दर्दनाक घटना के बाद लोगों ने खेतों में लगाई जाने वाली विद्युत बाड़ की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment