होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश को एक सूत्र में पिरोती है हिंदी : एन. फ्रैंकलिन जयकुमार

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, September 15, 2026 12:18 PM

सिंगरौली। भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में सोमवार को राजभाषा पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ हुआ। एनसीएल मुख्यालय में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में कंपनी के सीएमडी एन. फ्रैंकलिन जयकुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) मुख्यालय में सोमवार को राजभाषा पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में एनसीएल के सीएमडी एन. फ्रैंकलिन जयकुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सीएमडी ने कहा कि भारत विविध भाषाओं और बोलियों वाला देश है। हिंदी कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश को एक सूत्र में जोड़ने का काम करती है। उन्होंने एनसीएल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यालयीन कार्यों में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में निदेशक मानव संसाधन मनीष कुमार, निदेशक तकनीकी आशुतोष द्विवेदी, विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि, महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह, कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी, राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे और कोल इंडिया सीएमडी बी. साईराम के हिंदी दिवस संदेशों का वाचन किया गया। महाप्रबंधक राजेश त्रिवेदी ने अतिथियों का स्वागत किया। राजभाषा विभाग ने पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। एनसीएल की परियोजनाओं एवं इकाइयों में भी पखवाड़े का शुभारंभ किया गया है। 14 से 28 सितंबर तक हिंदी के प्रचार-प्रसार और कार्यालयीन कार्यों में इसके प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment