होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

कुदरत का करिश्मा! महिला ने 5 दिन में दिया 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर भी हुए हैरान

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, May 16, 2026 6:50 AM

संभल। जिले से एक बेहद दुर्लभ और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने सामान्य प्रसव के जरिए पांच दिन के अंतराल में चार बच्चों को जन्म दिया। इस अनोखे मामले ने डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया है। संभल के ओवरी गांव निवासी अमीना ने मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर अस्पताल में इलाज के दौरान पहले 9 मई को एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद 14 मई को चिकित्सकों की निगरानी में तीन अन्य बच्चों का जन्म हुआ। चारों नवजातों में दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं।

जिले की एक महिला ने ऐसा अनोखा मामला सामने रखा है, जिसने डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया। संभल के ओवरी गांव निवासी अमीना ने मुरादाबाद स्थित तीर्थंकर महावीर अस्पताल में सामान्य प्रसव के जरिए पांच दिन के अंतराल में चार बच्चों को जन्म दिया। अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार अमीना ने 9 मई को पहले बच्चे को जन्म दिया, जबकि 14 मई को डॉक्टरों की निगरानी में तीन अन्य बच्चों का जन्म हुआ। चारों नवजातों में दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। यह दुर्लभ मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है। डॉ. शुभ्रा अग्रवाल के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने इस जटिल डिलीवरी को सफलतापूर्वक पूरा किया। डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल में यह पहला मामला है, जिसमें चार बच्चों का सामान्य प्रसव कराया गया है। गर्भावस्था के तीसरे महीने में ही अल्ट्रासाउंड के जरिए चार भ्रूण होने की पुष्टि हो गई थी। डॉक्टरों ने जटिलता को देखते हुए शुरुआत में भ्रूण संख्या कम करने की सलाह दी थी, लेकिन परिवार ने गर्भ जारी रखने का फैसला लिया। फिलहाल एहतियातन चारों नवजातों को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है, हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं मां अमीना भी पूरी तरह स्वस्थ हैं। अमीना ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि “अल्लाह का शुक्र है कि मैं और मेरे चारों बच्चे सुरक्षित हैं।” वहीं उनके पति मोहम्मद आलिम ने डॉक्टरों की टीम की सराहना करते हुए कहा कि पिछले छह महीनों से अस्पताल ने बेहद सावधानी और जिम्मेदारी के साथ इलाज किया।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment