होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 5 मजदूरों की मौत,CM मोहन ने जताया शोक

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, May 27, 2026 4:44 AM

पन्ना। जिले के अजयगढ़ जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत बीहर पुरवा के नयापुरवा गांव में कुएं की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कुएं की मिट्टी धंसने से पांच मजदूर जिंदा दफन हो गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जिले के अजयगढ़ जनपद क्षेत्र में कुएं की खुदाई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई। घटना ग्राम पंचायत बीहर पुरवा के नयापुरवा गांव की है, जहां कुएं की दीवार धंसने से मजदूर मिट्टी में दब गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार सात मजदूर कुएं के भीतर काम कर रहे थे। इसी दौरान दो मजदूर पानी पीने के लिए ऊपर आ गए, तभी कुएं की कमजोर मिट्टी अचानक भरभराकर ढह गई। अंदर काम कर रहे पांच मजदूर मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन किसी भी मजदूर को बचाया नहीं जा सका। हादसे में आशीष यादव, राजकुमार यादव, रामपाल यादव, चुन्नू यादव और चुनवाद पाल की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर ऊषा परमार और पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। फिलहाल सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। पुलिस और राजस्व विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment