होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

कुत्ते की मौत पर बवाल: महिला ने गार्ड को चप्पलों से पीटा!

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Monday, May 11, 2026 7:56 AM

दिल्ली। दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में एक कुत्ते की मौत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक महिला सिक्योरिटी गार्ड को सरेआम चप्पलों से पीटती नजर आई। बताया जा रहा है कि महिला एनिमल वेलफेयर एक्टिविस्ट Jaspreet Kaur Arora हैं और गार्ड पर आवारा कुत्ते को पीट-पीटकर मारने का आरोप है।

देखे वीडियो-

दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है। वायरल वीडियो में एक महिला सिक्योरिटी गार्ड को सरेआम चप्पलों से पीटती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि महिला एनिमल वेलफेयर एक्टिविस्ट Jaspreet Kaur Arora हैं। दावा किया गया कि गार्ड ने एक आवारा कुत्ते को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला था, जिसके बाद महिला का गुस्सा फूट पड़ा।

क्या है पूरा मामला?-

जानकारी के मुताबिक, 9 मई को यह घटना सामने आई। आरोप है कि एक सिक्योरिटी गार्ड ने इलाके के एक कुत्ते पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। जब एक्टिविस्ट जसप्रीत कौर कीर्ति नगर थाने पहुंचीं तो उन्हें पता चला कि मामले में न तो FIR दर्ज हुई और न ही आरोपी गार्ड को गिरफ्तार किया गया। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने गार्ड के साथ मारपीट कर दी। घटना के दौरान वहां पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन वीडियो में वे सिर्फ बीच-बचाव करते नजर आए।

दूसरे वीडियो में गार्ड ने बताई अपनी बात- घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक दूसरा वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें गार्ड अपनी सफाई देता दिखाई दे रहा है। गार्ड ने अपना नाम विनोद बताया और कहा कि इलाके की एक महिला को कुत्ते ने काट लिया था। उसके बाद उस महिला ने उससे कुत्ते को मारने के लिए कहा था। विनोद के मुताबिक, उसका इरादा कुत्ते को जान से मारने का नहीं था। उसने लकड़ी के डंडे से उसे मारा था। वीडियो में उसने यह भी माना कि उससे गलती हुई और उसे अपने किए पर पछतावा है।
सोशल मीडिया पर बंटी राय- दोनों वीडियो सामने आने के बाद सोशल media पर लोगों की राय बंटी हुई है। कुछ लोग महिला को “जानवरों की मसीहा” बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स कानून हाथ में लेने पर सवाल उठा रहे हैं। कुछ का कहना है कि जानवर के साथ क्रूरता गलत है, लेकिन किसी को सार्वजनिक रूप से पीटना भी सही नहीं है।
पुलिस क्या बोली?- दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उन्हें शिकायत मिली थी कि एक सुरक्षा गार्ड ने लोहे की रॉड से कुत्ते पर हमला किया था, जिससे उसकी मौत हो गई। कुत्ते को निजी पशु चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि अस्पताल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक रिपोर्ट पुलिस को नहीं मिली है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment