ब्रेकिंग न्यूज़ | वाराणसी
कैंट स्टेशन के पास 6 महिलाएं गिरफ्तार
राहगीरों और यात्रियों को परेशान करने की शिकायतों पर मिशन शक्ति और सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई; विरोध करने वालों से विवाद करने का भी आरोप।

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कैंट रेलवे स्टेशन के पास राहगीरों और पुरुष यात्रियों को परेशान करने के आरोप में सिगरा थाना पुलिस ने मिशन शक्ति टीम के साथ कार्रवाई करते हुए 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, महिलाओं पर आने-जाने वाले पुरुष यात्रियों और राहगीरों के साथ छेड़छाड़ करने, अश्लील इशारे करने तथा विरोध करने पर विवाद करने के आरोप लगे थे। शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर कार्रवाई की।
सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
BHARTIYRIYASHAT.COM | भारतीय रियाशत
