होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

जिले में दो तेज रफ्तार कारों की भिड़ंत, स्कूली बच्चों समेत चालक घायल।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, August 13, 2026 6:21 AM

सिंगरौली। जिले मे तेज रफ्तार दो फोर व्हीलर कारें आपस में टकरा गईं, जिसमें कई स्कूली बच्चे घायल हो गए। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ताली की है, जब दोनों वाहन स्कूल छोड़ने घर से निकले थे।

कोतवाली थाना क्षेत्र के ताली में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार दो फोर व्हीलर कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के समय दोनों कारों में स्कूली बच्चे सवार थे, जो स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे। टक्कर में दोनों वाहनों में सवार बच्चों और चालकों के घायल होने की सूचना है। हादसा इतना भीषण था कि दोनों कारों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों वाहन बालेन्दु शाह और महेंद्र सिंह पटेल डॉक्टर के हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया गया। पुलिस मामले की जांच कर हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment