होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

लिफ्ट देने के बहाने पुलिसकर्मी से लूट, मारपीट कर चलती कार से फेंका

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, May 23, 2026 6:50 AM

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में बदमाशों ने एक पुलिसकर्मी को लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल, नकदी, बटुआ और एटीएम कार्ड लूट लिया, फिर चलती कार से सड़क पर फेंककर फरार हो गए।

गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में बदमाशों द्वारा एक पुलिसकर्मी के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपियों ने लिफ्ट देने के बहाने पुलिसकर्मी को कार में बैठाया, फिर मारपीट कर नकदी, मोबाइल और एटीएम कार्ड लूटकर चलती कार से सड़क पर फेंक दिया। जानकारी के अनुसार पीड़ित अनुज कुमार वर्तमान में मथुरा के यमुना पार थाने में रिक्रूट आरक्षी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 20 मई को वह एक दिन की छुट्टी पर घर जा रहे थे। सेक्टर-62 पहुंचने के बाद वह जोया जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक कार उनके पास आकर रुकी और चालक ने उन्हें लिफ्ट देने की बात कहकर कार में बैठा लिया। पीड़ित के मुताबिक कार में चालक समेत तीन लोग सवार थे। कुछ दूरी तय करने के बाद आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाश उन्हें दादरी क्षेत्र के बोड़ाकी गांव के पास ले गए, जहां उनके साथ मारपीट की गई। बदमाशों ने पुलिसकर्मी से मोबाइल फोन, बटुआ, नकदी और एटीएम कार्ड लूट लिए। वारदात के बाद आरोपियों ने उन्हें चलती कार से धक्का देकर सड़क पर फेंक दिया। मारपीट में अनुज कुमार के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना की शिकायत पर थाना दादरी में मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment