होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

लोक कला को मिला सम्मान: मुख्यमंत्री की घोषणा पर बैगा कलाकारों को मिले ₹10-10 हजार के चेक

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Monday, June 8, 2026 4:33 AM

सिंगरौली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सिंगरौली प्रवास के दौरान अपनी लोक कला से सबका मन मोह लेने वाले ग्राम भरसेड़ी के बैगा आदिवासी कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलाकारों को मुख्यमंत्री द्वारा घोषित ₹10-10 हजार की प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सिंगरौली प्रवास के दौरान अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति से सभी का दिल जीतने वाले ग्राम भरसेड़ी के बैगा आदिवासी कलाकारों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में कलाकारों का फूलमाला और गुलदस्ते से स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा घोषित प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए गए। गौरतलब है कि ‘सिंगरौली महोत्सव’ के दौरान बैगा कलाकारों ने पारंपरिक शैला नृत्य और गुदुम वादन की मनमोहक प्रस्तुति दी थी। उनकी कला और उत्साह से प्रभावित होकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच से ही दल के प्रत्येक सदस्य को ₹10 हजार की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप आयोजित सम्मान समारोह में कलाकारों को सम्मान राशि के चेक प्रदान किए गए। सम्मान पाकर कलाकारों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने मुख्यमंत्री तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कलाकारों ने कहा कि इस सम्मान से न केवल उनका मनोबल बढ़ा है, बल्कि ग्रामीण अंचलों की पारंपरिक लोक कला को भी नई पहचान और सम्मान मिला है। उनका मानना है कि ऐसे प्रोत्साहन से युवा पीढ़ी भी अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित होगी। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। समारोह में लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता भी देखने को मिली।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment