होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, PWD के तीन अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, April 22, 2026 6:10 AM

इंदौर। जिले में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) के तीन अधिकारियों को लाखों रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।

जिले में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) के तीन अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई में कार्यपालन यंत्री जयदेव गौतम, अनुविभागीय अधिकारी टी.के. जैन और उपयंत्री अंशु दुबे को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि ये अधिकारी एक काम के एवज में लाखों रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप प्लान कर आरोपियों को पकड़ लिया। टीम ने मौके से रिश्वत की रकम भी बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई से PWD विभाग में हड़कंप मच गया है और अन्य अधिकारियों में भी खौफ का माहौल देखा जा रहा है। लोकायुक्त पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment