होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

लूट के बाद ठेकेदार को ट्रैक्टर से कुचलकर उतारा मौत के घाट।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Monday, June 22, 2026 8:48 AM

जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के बोहा-गोगादे मार्ग पर सुनसान इलाके में मिले अज्ञात शव की पहचान बीकानेर के नोखा निवासी ठेकेदार अमरचंद सोनी के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने पहले अमरचंद से लूटपाट की और फिर ट्रैक्टर से कुचलकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार अमरचंद सोनी डिग्गी निर्माण कार्य से जुड़े थे और ठेकेदारी के सिलसिले में जैसलमेर आए हुए थे। दो दिन पहले उनका शव सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। घटनास्थल पर ट्रैक्टर के टायरों के निशान मिलने के बाद पुलिस को हत्या की आशंका हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहनगढ़ पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में लूट के बाद हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने अब तक 4 से 5 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ,स्थानीय लोगों का कहना है कि वारदात स्थल सुनसान होने के कारण अपराधियों के लिए आसान निशाना बन जाता है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर पूरे हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। इस निर्मम हत्या ने एक बार फिर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस लूट, आपसी रंजिश समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment