होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

चलती बाइक में लगी आग, युवक की जिंदा जलकर मौत।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, May 15, 2026 10:26 AM

हापुड़। जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर तेज रफ्तार से दौड़ रही एक मोटरसाइकिल अचानक आग का गोला बन गई। बाइक सवार युवक को संभलने और उतरने तक का मौका नहीं मिला और वह जिंदा जल गया।

जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर तेज रफ्तार से दौड़ रही बाइक अचानक आग का गोला बन गई, जिससे उस पर सवार युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बागड़पुर फ्लाईओवर के पास चलते समय मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि युवक को बाइक से उतरने तक का मौका नहीं मिला। कुछ ही पलों में पूरी बाइक आग की लपटों में घिर गई। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से झुलसे युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अजीत (30) निवासी भोगपुरा रहरा, अमरोहा के रूप में हुई है। बताया गया कि वह गढ़मुक्तेश्वर से हापुड़ की ओर जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती आशंका बाइक में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment