होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

माड़ा इको पार्क में भव्य योग दिवस आयोजन, हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, June 21, 2026 11:52 AM

सिंगरौली। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले का मुख्य कार्यक्रम माड़ा इको पार्क में भव्य रूप से आयोजित किया गया। प्राकृतिक वादियों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को जिले का मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम माड़ा स्थित इको पार्क में भव्यता और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। प्राकृतिक वादियों और सुरम्य पहाड़ियों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों और अधिकारियों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। वहीं देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, कलेक्टर गौरव बैनल, पुलिस अधीक्षक सियाज़ के. एम., नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदर लाल शाह सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, भुजंगासन सहित विभिन्न योगासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम और ध्यान का अभ्यास किया। पूरे परिसर में “योग करें, निरोग रहें” और “वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग” के संदेश गूंजते रहे। इस अवसर पर राज्य मंत्री राधा सिंह ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। जिले के सभी विकासखंडों, नगरीय निकायों, शैक्षणिक संस्थानों और ग्राम पंचायतों में भी योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। योग दिवस के इस आयोजन ने जिले में स्वास्थ्य और जागरूकता का नया संदेश प्रसारित किया।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment