होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

माधुरी दीक्षित ने बुर्का पहनकर देखी थी अपनी फिल्म ‘तेजाब’, ‘एक दो तीन’ पर बरसे थे सिक्के

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, September 9, 2026 5:47 AM

मनोरंजन डेस्क।  बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित का एक पुराना किस्सा फिर चर्चा में है। माधुरी ने बताया था कि फिल्म ‘तेजाब’ के सुपरहिट गाने ‘एक दो तीन’ पर दर्शकों का क्रेज देखने के लिए वह बुर्का पहनकर मुंबई के चंदन सिनेमा पहुंची थीं। वह सबसे आगे की सीट पर बैठी थीं।

बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा एक बार फिर चर्चा में है। माधुरी ने बताया था कि अपनी सुपरहिट फिल्म ‘तेजाब’ और खासकर गाने ‘एक दो तीन’ को दर्शकों के बीच देखने के लिए वह बुर्का पहनकर सिनेमा हॉल पहुंची थीं। ‘द कपिल शर्मा शो’ में बातचीत के दौरान माधुरी ने बताया कि उस समय हर तरफ ‘एक दो तीन’ गाने की लोकप्रियता की चर्चा थी। दर्शकों का थिएटर में इस गाने पर कैसा रिएक्शन होता है, यह देखने के लिए वह चंदन सिनेमा के सिंगल-स्क्रीन थिएटर में फिल्म देखने पहुंचीं। माधुरी के मुताबिक, उन्होंने पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहना था और सबसे आगे की लाइन में बैठीं। हालांकि, थिएटर में एसी बंद होने की वजह से उन्हें बुर्के में काफी गर्मी लगने लगी। जैसे ही ‘एक दो तीन’ गाना शुरू हुआ, दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पीछे बैठे दर्शकों ने उत्साह में सिक्के उछालने शुरू कर दिए, जो आगे बैठे माधुरी और उनके साथ मौजूद लोगों के सिर पर गिरने लगे। इसके बाद उन्हें मजबूरन थिएटर से बाहर निकलना पड़ा। माधुरी ने बताया कि उन्हें लगा था कि भेष बदलने की वजह से कोई उन्हें पहचान नहीं पाएगा, लेकिन थिएटर की लॉबी में पहुंचते ही लोगों ने उन्हें पहचान लिया और आवाज लगाने लगे—‘माधुरी आई हैं।’ इस तरह दर्शकों के बीच गुपचुप फिल्म देखने की उनकी कोशिश आखिरकार सबके सामने आ गई।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment