Mahindra का बड़ा प्लान: भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra & Mahindra आने वाले वर्षों में SUV बाजार में बड़ा दांव खेलने जा रही है। कंपनी ने साल 2031 तक 16 नए मॉडल लॉन्च करने की योजना बनाई है। वहीं 2026 में महिंद्रा अपने ग्राहकों के लिए कई नई और अपडेटेड SUVs पेश करने वाली है, जिनमें पेट्रोल-डीजल से लेकर इलेक्ट्रिक मॉडल तक शामिल होंगे।
भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra & Mahindra आने वाले वर्षों में SUV बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी में है। कंपनी ने साल 2031 तक 16 नए मॉडल लॉन्च करने का ऐलान किया है। वहीं 2026 भी महिंद्रा ग्राहकों के लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि कंपनी 5 नई और अपडेटेड SUVs बाजार में उतारने जा रही है।
Scorpio N और Scorpio Classic का नया अवतार- Mahindra Scorpio N और Mahindra Scorpio Classic को 2026 में बड़ा अपडेट मिलने वाला है। नई स्कॉर्पियो एन में रिडिजाइन ग्रिल, नए हेडलैंप्स और 19-इंच अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। साथ ही इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टॉप मॉडल्स में पैनोरमिक सनरूफ जैसी सुविधाएं भी मिल सकती हैं।
Thar Facelift में मिलेंगे नए फीचर्स- ऑफ-रोड SUV Mahindra Thar के 3-डोर मॉडल को भी नया अपडेट मिलने जा रहा है। कंपनी इसमें ‘थार रॉक्स’ जैसे फीचर्स जोड़ सकती है। नई एलईडी हेडलाइट्स, अपडेटेड ग्रिल और नए अलॉय व्हील्स इसके लुक को और दमदार बनाएंगे। हालांकि इंजन में बदलाव की संभावना कम है।
Mahindra Vision S होगी नई सब-कॉम्पैक्ट SUV- Mahindra Vision S कंपनी की नई सब-कॉम्पैक्ट SUV होगी, जिसे नए NU_IQ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। इसमें लेवल-2 ADAS, डिजिटल डैशबोर्ड और मॉडर्न डिजाइन देखने को मिल सकता है। माना जा रहा है कि इसे 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा।
इलेक्ट्रिक सेगमेंट में आएगी BE 07- Mahindra BE 07 के जरिए महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक SUV रेंज का विस्तार करेगी। यह SUV INGLO प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी और इसमें 59kWh से 79kWh तक के बैटरी पैक मिल सकते हैं। बाजार में इसका मुकाबला Hyundai Creta EV, Maruti e Vitara और Tata Sierra EV जैसी गाड़ियों से होगा।
