सीधी। महिला प्रधान आरक्षक सविता साकेत की हत्या के मामले में करीब एक साल से फरार चल रहे आरोपी पति वीरेंद्र साकेत को सीधी पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने करीब 1300 किलोमीटर दूर मुंबई में फिल्मी अंदाज में ऑपरेशन चलाया।

महिला प्रधान आरक्षक सविता साकेत की हत्या के मामले में करीब एक साल से फरार चल रहे आरोपी पति वीरेंद्र साकेत को सीधी पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने करीब 1300 किलोमीटर दूर मुंबई में गुप्त ऑपरेशन चलाया। पुलिसकर्मियों ने मैकेनिक का भेष धारण कर गैराज में पंचर बनाने और वाहनों में हवा भरने का काम शुरू किया। इसी दौरान आरोपी अपनी गाड़ी में हवा भरवाने के लिए गैराज पहुंचा और पुलिस के जाल में फंस गया। मामला सीधी पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास क्रमांक G-7 का है। 15 सितंबर 2025 की रात यहां पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक सविता साकेत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका की बेटी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान सविता और उनके पति वीरेंद्र के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद होने की जानकारी सामने आई। घटना के बाद से वीरेंद्र फरार था। पुलिस ने लगातार उसकी तलाश की और आखिरकार मुंबई में भेष बदलकर की गई कार्रवाई के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया।
