होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

मामूली विवाद में पड़ोसी की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, June 19, 2026 8:41 AM

नोएडा। बादलपुर थाना क्षेत्र की रॉयल सिटी कॉलोनी में गुरुवार शाम एक मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में 50 वर्षीय जीवन किशोर को गोली मार दी गई, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

गौतमबुद्ध नगर के बादलपुर थाना क्षेत्र स्थित रॉयल सिटी कॉलोनी में गुरुवार शाम मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। पड़ोसियों के बीच हुए विवाद के बाद दो लोगों ने एक व्यक्ति को कथित तौर पर गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान जीवन किशोर (50) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जीवन किशोर का अपने पड़ोसी विशाल कश्यप और विक्की के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर जीवन किशोर पर गोली चला दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल जीवन किशोर को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment