नागपुर। जिले के नंदनवन इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां वेंकटेश नगर में मां और बेटी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जिले के नंदनवन इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां मां और बेटी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 52 वर्षीय संगीता ढबाले और उनकी 29 वर्षीय बेटी आकांक्षा के रूप में हुई है। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। शुरुआती जानकारी में आत्महत्या का फैसला स्वयं का बताया गया है। जानकारी के मुताबिक, संगीता के पति की करीब 9-10 साल पहले मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद उन्हें जिला परिषद में शिक्षिका की नौकरी मिली थी। वहीं उनकी बेटी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुकी थी और कुछ समय तक निजी कंपनी में कार्यरत रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नंदनवन थाना पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
