होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

मां बनने के बाद पहली बार ‘मी टाइम’ पर निकलीं परिणीति, मालदीव में लग्जरी वेकेशन का उठाया लुत्फ

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, September 16, 2026 7:54 AM

मनोरंजन डेस्क। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों मालदीव में छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं। मां बनने के करीब एक साल बाद उन्होंने खुद के लिए समय निकाला है। परिणीति ने सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वह समुद्र, बीच और खूबसूरत नजारों के बीच रिलैक्स करती नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों मालदीव में छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं। मां बनने के करीब एक साल बाद उन्होंने खुद के लिए समय निकाला है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों और वीडियो में एक्ट्रेस समुद्र, बीच, धूप और सुकून भरी सुबहों के बीच रिलैक्स करती नजर आ रही हैं। परिणीति ने अपने वेकेशन के लिए जोआली मालदीव को चुना है। 15 सितंबर को शेयर की गई पोस्ट में उन्होंने रिसॉर्ट के शानदार अनुभव की तारीफ की। एक्ट्रेस ने बताया कि वह इस ट्रिप में लग्जरी और आराम का भरपूर आनंद लेना चाहती थीं। उन्होंने रिसॉर्ट के डिजाइन, खूबसूरत आइलैंड और स्टाफ की भी तारीफ की।

एक रात का किराया लाखों में- जोआली मालदीव एक लग्जरी आइलैंड रिसॉर्ट है, जहां एक रात ठहरने का खर्च करीब 2 लाख रुपये तक पहुंच सकता है। रिसॉर्ट में 73 कमरे और विला हैं। इनमें प्राइवेट वॉटर विला और बीच विला शामिल हैं। कई विला में निजी पूल की सुविधा भी उपलब्ध है।
समुद्र के बीच मिला सुकून- परिणीति ने अपनी छुट्टी के दौरान बीच पर नंगे पैर घूमने, मसाज लेने, पानी में वक्त बिताने और अच्छा खाना खाने का आनंद लिया। उन्होंने अपनी दिनचर्या को धीमी सुबह, आलस भरी दोपहर और खूबसूरत सूर्यास्त वाला समय बताया। ट्रैवल वीडियो में उन्होंने रोज एक वनीला आइसक्रीम खाने का प्लान भी शेयर किया। रिसॉर्ट को आर्ट-बेस्ड लग्जरी डेस्टिनेशन के तौर पर डिजाइन किया गया है, जहां स्थानीय कला और कारीगरी की झलक देखने को मिलती है। परिणीति ने खुद को ‘वॉटर बेबी’ बताते हुए समुद्र को इस वेकेशन का सबसे बड़ा आकर्षण बताया।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment